फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की अनिश्चित कालीन तालाबंदी आज से

Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में दूसरे दिन भी धरना दिया। इससे पहले सोमवार को संघ ने मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) के कार्यालय में तालाबंदी की थी। संघ ने कार्यवाही न होने पर बुधवार से सीईओ के कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भारी संख्या में मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) के कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी करने के बाद वहीं पर धरना शुरू कर दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में संघ की जिलाध्यक्ष निर्मला महर ने कहा कि तमाम बार मांग के बाद भी जूनियर हाईस्कूलों के सहायक अध्यापकों का प्रधानाध्यापक के पद पर प्रमोशन नहीं किया जा रहा है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित स्कूलों में तैनात शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही तमाम मांगें उठाई गई हैं।
जिला शिक्षाधिकारी केके वार्ष्णेय ने दो दिन का समय मांगा था। इस पर मंगलवार का तालाबंदी कार्यक्रम स्थगित किया था। कार्यवाही न होने पर बुधवार से अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू कर दी जाएगी। सभा को प्रांतीय संरक्षक गिरधर सिंह बिष्ट, जिला मंत्री महेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष प्यारे लाल चौधरी, शिक्षक नेता वीरेंद्र रावल, मेहरबान सिंह डोबाल, जितेंद्र वल्दिया, करन सामंत, किशोर जोशी, जेपी वर्मा, वीरेंद्र रावल, किशोर कुमार जोशी, पंकज पंत, संजय कुमार पाठक, धन नाथ गोस्वामी, विपिन चंद्र पंत, हीरा चंद राजन, महिमन जोशी, जगत सिंह कठायत, हिमांशु जोशी, खगेंद्र जोशी ने संबोधित किया। धरने में सभी ब्लाक अध्यक्ष और महामंत्री बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें