फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल का पुतला फूंका

Sat, 18 May 2013 05:31 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला। बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की बदतर सेवाओं ने यहां लोगों को रुला दिया है। परेशान लोगों ने शुक्रवार को विभाग का पुतला फूंका। साथ ही संचार सेवा में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। आंदोलन को कांग्रेस और भाजपा ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन

धारचूला व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा के नेतृत्व में गांधी चौक में शुक्रवार को नागरिकों ने बीएसएनएल का पुतला फूंककर विरोध जताया। विभागीय लापरवाही से क्षेत्रीय लोग संचार सेवा के लिए तरस रहे हैं। जबकि सीमांत क्षेत्र होने के चलते यहां संचार सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए। मगर सेवा दुरुस्त होना तो दूर बीते दो महीने से बीएसएनएल की सेवा अस्तव्यस्त रही है। लोगों के लैंडलाइन और मोबाइल फोन शोपीस बन गए हैं। इस वजह से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को भारी दुश्वारी झेलनी पड़ रही है।
प्रदर्शनकारियों ने फोन सेवा को सुधारने को लेकर लंबी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। कहा कि अब क्रमिक अनशन, जाम, बीएसएनएल कार्यालय में तालाबंदी जैसे कदम उठाए जाएंगे। कांग्रेस और भाजपा ने आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में देवकृष्ण, कल्याण सिंह धामी, एजाज अहमद, मोहम्मद आजम, वीरेंद्र गर्ब्याल, ओपी वर्मा, राजीव कोहली, प्रकाश गुंज्याल, श्याम सिंह कुटियाल, बीएस पाठक, भीम सिंह रावत आदि शामिल थे। भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कापड़ी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कैलाश रावत ने बदहाल सेवा के लिए विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार बताया।
उधर बीएसएनएल के धारचूल कार्यालय में तैनात तकनीशियन टीएस बुदियाल का कहना है कि लिपुलेख सड़क निर्माण के चलते अक्सर ओएफसी कटने से फोन सेवा पर मार पड़ती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें