पिथौरागढ़। कांग्रेस ने भेषज संघ में अपात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने का आरोप लगाते हुए भेषज संघ चुनाव के निर्वाचन अधिकारी का घिराव किया। इस संबंध में लिखित रूप से आपत्ति दर्ज कराई गई। हालांकि निर्वाचन अधिकारी बृजेश सिंह ने परीक्षण के बाद आपत्ति को निरस्त कर दिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी और प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी के नेतृत्व में निर्वाचन अधिकारी का घिराव किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ पंचायत प्रतिनिधियों को भी वोटर बनाया गया है। कहा कि एक प्रत्याशी पीतांबर पंत के प्रस्तावक अनुमोदक पंचायत प्रतिनिधि हैं, जो नियमों के खिलाफ है। इसके विरोध में निर्वाचन अधिकारी का घिराव किया गया। घिराव करने वालों में खीमराज जोशी, राजेंद्र भट्ट, देवकी नंदन भट्ट, हयात चंद, सुभाष पांडेय आदि शामिल थे।