फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन की कमी से दांव पर लगी जिंदगी

Mon, 06 May 2013 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गरीबी इंसान की राह में कई बार अभिशाप बनती है। और यहां इलाज के लिए धन की कमी ने एक व्यक्ति की जिंदगी को दांव पर लगा दिया है। पैसा नहीं होने से यह शख्स आगे इलाज को नहीं जा पा रहा है।
विज्ञापन

यहां से करीब 15 किलोमीटर दूर राम डूंगरी गांव के पूरन चंद्र कोठारी (45) मजदूरी कर अपनी जिंदगी की गाड़ी को घिसटता था। दो बच्चे हैं लेकिन वह भी कमाने लायक नहीं है। पिछले साल नवंबर में पूरन एकाएक अपने गांव में गिर पड़ा। उसे पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परीक्षण के बाद पता चला कि उसके गर्दन और रीढ़ की हड्डी टूट गई।
फीजिशियन डा.एनएस धर्मसत्तू का कहना है कि रीढ़ की हड्डी को जोड़ने का यहां बंदोबस्त नहीं होने से मरीज को रेफर किया गया। लेकिन गरीब पूरन के पास तो हल्द्वानी सुशील तिवारी अस्पताल जाने तक के लिए धन नहीं है। और कहीं से उसे कोई मदद भी नहीं मिल सकी है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.एनएस कुटियाल का कहना है कि विभाग में ऐसी कोई मद नहीं है, जिससे पूरन की मदद की जा सके।
विज्ञापन

पूरन तबसे इसी अस्पताल में है। परिवार के लोग सेवा सुश्रुष कर रहे हैं। इलाज के लिए मदद की गुहार के बावजूद कहीं से कोई सहायता के हाथ अभी तक आगे नहीं आ सके हैं। सामाजिक संगठन और अन्य समाजसेवी मजदूर की पत्नी रेखा कोठारी के मोबाइल नंबर 9927487324 पर संपर्क कर मजदूर पूरन के इलाज में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें