फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों और जादूगर के नाम रही शाम

Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मां महेशानी विकास महोत्सव की चौथी शाम लोक कलाकारों के साथ ही रुड़की से आए जादूगर साजाद के नाम रही। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उत्तराखंड की छटा बिखेर दी।
विज्ञापन

रात के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीडीओ डा. राघव लंगर ने किया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह ने कहा कि सीमांत में महोत्सव का आयोजन कर संस्कृति के संरक्षण की ठोस पहल की गई है, यह हर साल जारी रहनी चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मां बाराही लोक संस्कृति समिति और विकास समिति के कलाकारों ने की। चांचनी इंटर प्राइजेज, किशोरी ग्रुप, नागार्जुन प्रेरणा पब्लिक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र गौरीहाट के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए।
रुड़की से आए जादूगर साजाद ने बेहतरीन करतब दिखाए। आग के गोलों को मुंह में डालने का करतब देख लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। इस मौके पर हुई एकल गायन प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में प्रियांशु चंद, जूनियर वर्ग में नितिन जोशी, सीनियर में रवि तो महिला म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मीना पंगरिया, बालिका वर्ग में समीक्षा खड़ायत ने बाजी मारी। सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू भंडारी, ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप भट्ट, हीरा सिंह भंडारी मौजूद थे। संचालन में लक्ष्मी दत्त गढ़कोटी, हेमंत पंगरिया, दीपक नरियाल, हेम पंत, धर्मानंद नरियाल, प्रकाश डिक्टिया, कृष्णानंद कलखुड़िया, दयानिधि कलखुड़िया सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें