फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी गृह मंत्री के बयान के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 19 Dec 2012 05:31 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झूलाघाट। जन चेतना मंच ने पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक द्वारा अयोध्या राम मंदिर पर दिए गए बयान की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि पाकिस्तानी गृह मंत्री इतिहास की जानकारी के अभाव में इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर के ऊपर बनाई गई मस्जिद को गलत करार देते हुए गृह मंत्री से भारत की जनता से माफी मांगने की मांग की।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने पिछले दिनों एक बयान में बाबरी मस्जिद गिराए जाने की घटना को आतंकवादी घटना करार दिया था। इसके विरोध में जन चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने झूलाघाट में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अयोध्या हिंदुओं के आराध्य श्री राम की जन्म स्थली है। मुसलमानों ने भारत में सत्ता हथियाने के बाद कई मंदिरों में तोड़ दिया और कईयों को जबरन मस्जिद में तब्दील कर दिया। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद को ढहाना एक क्रांतिकारी घटना है ना कि आतंकवादी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज जुकरिया ने कहा कि पाकिस्तान की हिंदू विरोधी नीतियों की वजह से पाकिस्तान में हिंदुओें की तादाद कम होती जा रही है। प्रदर्शन में सोहन जोशी, प्रवीन राणा, गोलू बिष्ट, राजेश भट्ट, राहुल भट्ट, विवेक चंद, नीरज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें