फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण होगा

Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मेजर जनरल जेएस चीमा ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बृहस्पतिवार को 69 माउंटेन बिग्रेड सभागार में पूर्व फौजियों की बैठक में उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को सम्मान देना फौज की जिम्मेदारी है। उन्होंने पूर्व फौजियों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जनरल चीमा ने कंप्यूटर कक्ष भवन का उद्घाटन भी किया। पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को नि:शुल्क कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेजर जनरल चीमा ने पूर्व फौजियों की एक्स सर्विस हैल्थ स्कीम एवं कैंटीन की सुविधाओं की जानकारी ली। पूर्व सैनिकों ने समस्याओं से संबंधित जानकारी दी। 69 माउंटेन बिग्रेड के बिग्रेडियर संदीप काला ने मेजर जनरल का स्वागत करते हुए बिग्रेड से संबंधित जानकारी दी। राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) सत्यपाल सिंह गुलेरियों समेत अन्य पूर्व फौजियों ने कई समस्याओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें