फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा, लोहाघाट के कलाकारों के नाम पहली शाम

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी 2012 की पहली शाम अल्मोड़ा और लोहाघाट के कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली और नेपाली गीतों पर कई दिलकश कार्यक्रम पेश किए। स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक टीमों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। शुक्रवार को एकल गायन प्रतियोगिताएं भी हुई।
बृहस्पतिवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज एलडब्ल्यूएस भाटकोट इंटर कालेज और गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी की छात्राओं के कार्यक्रमों से हुआ। हिमालयन लोक कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। कुमाऊं लोक कला दर्पण लोहाघाट के कलाकारों ने भी जलवा बिखेरा। शुक्रवार को एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में महर्षि विद्या मंदिर की निशा जोशी ने पहला, जीआईसी पिथौरागढ़ के पंकज ने दूसरा और जीआईसी पिथौरागढ़ के विकास भट्ट महर्षि विद्या मंदिर की शालिनी नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में विवेकानंद विद्या मंदिर केशवपुरम के राजेंद्र कुमार, महर्षि विद्या मंदिर के गौरव पांडे, जूनियर वर्ग में राजकीय हाईस्कूल कन्या मंडल की सोनल कलखुड़िया, जूनियर हाईस्कूल तिलढुकरी के किशोर आर्या एवं राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गैठना के सोनू कुमार ने क्रमश: प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हीरा बल्लभ पांडे, केडी भट्ट, हेम चंद्र त्रिपाठी, डा.सीबी जोशी और गिरीश जोशी ने निभाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें