फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ले की दुकानों में चीनी नहीं, उपभोक्ता परेशान

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अस्कोट। अस्कोट की 20 हजार की आबादी को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से चीनी नहीं मिल रही है। इससे नाराज लोगों ने पूर्ति विभाग को ज्ञापन भेजकर शीघ्र आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सामाजिक कार्यकर्ता ललित सिंह लुंठी, विक्रम सिंह, इंद्र बहादुर पाल, बहादुर सिंह बिष्ट, नारायण सिंह आदि ने पूर्ति विभाग को ज्ञापन भेजकर बताया कि अस्कोट का पूर्ति विभाग यहां की 17 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को खाद्यान्न आवंटित करता है। लेकिन दीपावली से पूर्व तो दूर तीन हफ्ते से अधिक बीतने पर भी नवंबर की चीनी नहीं मिल सकी है। अब नवंबर का महीने भी समाप्त होने को है पर चीनी मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है। इसकी वजह से लोगों को बाजार से महंगे दामों में चीनी खरीदनी पड़ रही है। यहां के नागरिकों ने एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पूर्ति विभाग के सहायक खाद्य निरीक्षक जगदीश पांडे ने बताया कि अस्कोट के गोदाम में अभी तक चीनी नहीं पहुंची है। उच्चाधिकारी से वार्ता करने पर पता चला कि टनकपुर से ही चीनी की सप्लाई बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें