फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरने से युवक की मौत

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीडीहाट। बृहस्पतिवार की शाम बेरीनाग से डीडीहाट आ रहा एक युवक मौपानी नामक स्थान पर गहरी खाई में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील, पुलिस प्रशासन और एसएसबी ने कई घंटों की मशक्कत के बाद घायल युवक को खाई से निकाला। लेकिन युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
पुणे की एक निजी कंपनी में कार्यरत डीडीहाट निवासी नीरज सिंह पंवार (28) पुत्र दुर्गा सिंह पंवार इन दिनों छुट्टियां मनाने के लिए घर आया था। किसी काम से वह बृहस्पतिवार की सुबह अपने मित्र हीरा सिंह बोरा के साथ दोपहिया वाहन से बेरीनाग रवाना हुआ। वापसी में शाम करीब 7.45 बजे डीडीहाट से 12 किलोमीटर पहले मौपानी नामक स्थान पर नीरज सिंह ने लघुशंका की इच्छा जाहिर की। सड़क किनारे पहुंचते ही नीरज का पैर फिसल गया और वह 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इसके बाद हीरा सिंह बोरा ने इसकी जानकारी आपातकालीन सेवा 108 को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही पुलिस सब इंस्पेक्टर बिशन लाल, तहसीलदार बीएस कार्की और एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी एसडी शेरखाने जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवक की खोजबीन शुरू हो गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद घायल युवक मिल गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें