फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रादेशिक बालिका विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता शुरू

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में 12वीं प्रादेशिक बालिका विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया है। प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में पिथौरागढ़ ने नैनीताल को शून्य के मुकाबले दो गोल से पराजित किया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से राज्य बालिका फुटबाल टीम का चयन किया जाएगा।
डिग्री कालेज के खेल मैदान में आयोजित प्रादेशिक बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन पालिका के चेयरमैन राजेंद्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने बालिकाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर राजकीय बालिका इंटर कालेज ऐचोंली, गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कालेज पिथौरागढ़, एलडब्ल्यूएस भाटकोट इंटर कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विशिष्ट अतिथि राज्य फुटबाल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चौहान, गुमानी राम टम्टा और डा.हरीश सिंह बोहरा ने कहा कि पढ़ाई के साथ अगर खेलकूद में भी मेहनत की जाए तो अच्छा मुकाम प्राप्त किया जा सकता है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला पिथौरागढ़ और नैनीताल की टीमों के बीच खेला गया। जिसे मेजबान पिथौरागढ़ की टीम ने अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायकों की भूमिका अर्जुन कुमार, राजेश उप्रेती, भूपेंद्र सिंह चौहान ने अदा की। जिला खेल समन्वयक भुवन प्रकाश उप्रेती ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश भर की पांच टीमें भाग ले रही है। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह, संजय जोशी, अशोक पंत, गोविंद बिष्ट, योगेश जोशी, निरंजन पांडेय, भूपेंद्र डसीला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें