जौलजीबी/धारचूला। जौलजीबी का मेला शबाब पर पहुंचने लगा है। सोमवार की रात को बांबे नाइट में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोक कलाकारों ने भी अपने फन का जलवा बिखेरा।
सोमवार की रात महेश जुयाल और नुपुर पंत ने बांबे नाइट नाम से मुख्य मंच पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए। हिंदी फिल्मों की धुनों पर मंच पर खूब धमाल मचाया। दल के कार्यक्रमों को देखने के लिए लोग देर रात तक मुख्य मंच में डटे रहे।
जीआईसी कालिका, आश्रम पद्धति विद्यालय बलुवाकोट के साथ ही तमाम लोक कलाकारों ने भी मुख्य मंच में कार्यक्रम पेश किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से जौलजीबी पहुंच रहे हैं। व्यापारिक मेले में भी अब रौनक बढ़ने लगी है। चायनीज सामान के साथ ही नेपाली घोड़ों के खरीददारों की भारी भीड़ मेले में लगी हुई है।