फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे से लगी पुरानी बाजार में आग

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खुशियों का त्योहार दीपावली में मंगलवार की रात बड़ा अगिभनकांड होते-होते बचा। पुरानी बाजार में पटाखे से लगी आग में वक्त रहते काबू पा लिया गया। अलबत्ता आग से करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पुरानी बाजार में सचदेव जनरल स्टोर की छत में रखे गत्तों में मंगलवार रात करीब सवा दस बजे आग लग गई। बताया कि आग किसी पटाखे की चिंगारी से भड़की। तत्काल फायर बिग्रेड को बुलाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी एसके सिंह, एसडीएम नरेश दुर्गापाल, कोतवाल डीआर आर्या, दारोगा विनोद यादव आदि ने मौके पर पहुंच राहत कार्य का संचालन किया। फायर बिग्रेड के अलावा स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। इस इलाके में मकान सटे हुए हैं। तुंरत काबू किए जाने से बड़ा अगिभनकांड बच गया। आग से गत्तों के अलावा दीवारों को छिटपुट नुकसान हुआ है।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिला महामंत्री गणेश सिंह भंडारी ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें