फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक संरक्षण में महत्वपूर्ण हैं मेले : हरीश

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलजीबी/धारचूला। ऐतिहासिक और व्यापारिक महत्व के जौलजीबी मेले का बुधवार को आगाज हो गया है। सात दिन तक चलने वाले इस मेले का केंद्रीय काबीना मंत्री हरीश रावत ने उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए बुनकरों, उद्यमियों और काश्तकारों की भूमिका को मील का पत्थर बताया। साथ ही कहा कि मेले सांस्कृतिक संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जौलजीबी तक रेल पहुंचाना अपनी प्राथमिकताओं में बताया। मेले के पहले दिन लोगों ने खरीदारी भी की। व्यापार के लिए दूरदराज से भी व्यापारी पहुंचने शुरू हो गए हैं। इस मौके पर मेले की पत्रिका संगम का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से आने से लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने आए स्कूली बच्चों को भी भूखे पेट रहना पड़ा। अपराह्न साढे़ तीन बजे हरीश रावत के जौलजीबी पहुंचते ही उत्साह की लहर दौड़ गई। कलाकारों और विद्यालयों की टोलियों ने परंपरागत तरीके से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
केंद्रीय काबीना मंत्री ने कहा ने कहा कि जौलजीबी को टनकपुर से सड़क मार्ग से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। इसके बनने से यहां के व्यापारिक मेले में चार चांद लगेंगे। उन्होंने सरकार से कम सुविधाएं मिलने के बाद भी भव्य आयोजन के लिए मेला कमेटी की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि के स्वागत में जीआईसी जौलजीबी, बलुवाकोट और धारचूला की स्कूली टीमों ने कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मेले में कुमाऊं स्काउट का बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। मेला कमेटी की ओर एसडीएम प्रमोद कुमार द्विवेदी ने सभी का आभार जताया। जिलाधिकारी सीएमएस बिष्ट ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद प्रदीप टम्टा, महेंद्र सिंह माहरा, स्थानीय विधायक हरीश धामी, मयूख महर, नारायण राम आर्या, ब्लाक प्रमुख होशियार खैर, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष कैलाश रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, जौलजीबी व्यापार संघ के दौलत पाल, शेर सिंह दानू, बीडी जोशी, खीमराज जोशी, प्रद्युमन गर्ब्याल, लीला बंग्याल, नेत्र कुंवर, मुकेश पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें