फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क न बनने से गुस्साए ग्रामीण मुख्यालय पहुंचे

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। तल्लाजोहार के नौलड़ा से मूर्ति के लिए बन रही सड़क के पूरा न होने से गुस्साए लोगों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है। भारी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आंदोलन का कार्यक्रम दे दिया है। आंदोलन की शुरुआत 19 नवंबर को थल के गौचर चौराहे में चक्का जाम से होगी।
शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी सीएमएस बिष्ट को बताया कि इस सड़क में चट्टान कटान का काम 2003 से चल रहा है लेकिन लोनिवि 9 साल बाद भी चट्टान वाला तीन किमी का हिस्सा नहीं काट पाया है। ग्रामीण लगातार इस मामले को उठाते रहे हैं लेकिन लोनिवि कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 2011 में लोनिवि ने चट्टान काटने के लिए पुन: टेंडर लगाए थे लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। निर्माणाधीन सड़क से पांच गांवों को जोड़ने वाला रास्ता ध्वस्त हो गया है। उसे भी नहीं बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने इलाके के स्कूलों में शिक्षकों की कमी के साथ तमाम समस्याओं को जिलाधिकारी के सामने रखा है। कहा है कि मांग पूरी न होने पर 20 नवंबर से कलक्ट्रेट में लोनिवि की कार्यप्रणाली के खिलाफ क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा। फिर भी मांगें नहीं मानी गईं तो जिला मुख्यालय में आमरण अनशन चलाया जाएगा। डीएम से मिलने वालों में क्षेत्र पंतायत सदस्य गीता देवी, प्रधान पुष्पा देवी, चंदन मेहता, महेंद्र सिंह, जगत सिंह थापा, नारायण सिंह, नीरज सिंह, सुंदर सिंह, दिनेश राम, गोविंद सत्याल, चंद्र सिंह समेत तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें