बेरीनाग/थल। हलियाडोब-दशौली-लछिमा-ओखरानी-नाचनी मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर पीतांबर पाठक और मथुरादत्त पाठक के आमरण अनशन को दूसरा दिन हो गया है। इससे पूर्व छह दिन तक आमरण अनशन पर रहे सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान देवीदत्त पाठक को प्रशासन ने तबियत बिगड़ने पर शनिवार रात थल के अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सक डा.पीके लस्पाल ने बताया कि इलाज के बाद पाठक की सेहत में सुधार हुआ है। आंदोलनकारियों ने सड़क का निर्माण शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।
उधर उत्तराखंड क्रांति दल के ब्लाक अध्यक्ष लीलाधर भट्ट एवं दीवान सिंह सामंत ने आंदोलन को समर्थन दिया है। मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष बीडी पाठक, उपाध्यक्ष शेर सिंह कार्की, सचिव दीवान सिंह सुरकाली, मीडिया प्रभारी दिनेश आर्य, कोषाध्यक्ष बसंत बल्लभ पाठक, संयोजक दलीप महरा, दिनेश पाठक, हिमांशु कार्की, गोविंद पाठक, भावना महरा, भुवन पाठक, दीपक कार्की, होशियार कार्की, रमेश राम, हयात कार्की, दीवान राम, प्रकाश महरा आदि ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।