फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात किलोमीटर पैदल चल सिर्खा पहुंचे यात्री

Tue, 05 Jun 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धारचूला। बम-बम भोले के जयकारों के साथ कैलास-मानसरोवर यात्री पैदल यात्रा पर निकल पडे़ हैं। सोमवार को जिलाधिकारी सीएमएस बिष्ट ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सात किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद यात्रियों का दल देर शाम तक सिर्खा पहुंच गया। यहां रात्रि विश्राम के बाद दल मंगलवार को आगे को रवाना होगा।
रविवार देर शाम कैलास यात्रियों का पहला जत्था धारचूला पहुंचा। उप जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, यात्राधिकारी बच्चीराम आर्या, कुमाऊं मंडल विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राम नारायण ने यात्रियों का स्वागत किया। पहली बार पहाड़ का सफर करने वाले यात्री बेहद खुश थे। यात्रा दल सोमवार को नारायण आश्रम तक 55 किलोमीटर का सफर वाहन से पूरा किया। इसके बाद सात किलोमीटर पैदल चलकर देर शाम यात्रा पड़ाव सिर्खा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमाऊं मंडल विकास निगम ने यात्रियों के मनोरंजन के लिए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 47 सदस्यीय यात्रा दल में छह महिलाएं भी शामिल हैं। सबसे बुजुर्ग दंपति महाराष्ट्र निवासी यादव बगानकर (68) और प्रभा बगानकर (62) और सबसे युवा दंपति बंगलुरु निवासी शिव कुमार (28) और शिवानी (25) में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख होशियार खैर, थानाध्यक्ष एसके सिंह, सावित्री गर्ब्यांल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें