फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर आई आंधी, कई पेड़ जमींदोज

Tue, 05 Jun 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। एक जून की जानलेवा आंधी के बाद सोमवार को फिर पिथौरागढ़ का मौसम एकाएक बिगड़ गया। चमकदार धूप के बाद अपराह्न तीन बजे के करीब आसमान में बादल छाए और फिर आया तेज अंधड़। आंधी के कम समय रहने से कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन आधा दर्जन से अधिक पेड़ धराशायी हो गए। चिमिसियानौला के पास बिजली का खंभा सड़क पर गिर गया। जिस वजह से कुछ देर आवाजाही भी बाधित रही। आपदा नियंत्रण अधिकारी आरएस राणा ने बताया कि अंधड़ में बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आधा दर्जन से अधिक पेड़ और इक्का-दुक्का स्थान पर बिजली के पोल गिरे। तार आदि के टूटने से कुछ देर बिजली भी गुल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें