फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले में 9858 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Thu, 01 Feb 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पिथौरागढ़ जिले से 9858 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 5231 और इंटर के 4627 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा के लिए 85 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार चार नए केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए शिक्षा महकमे ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बोर्ड के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं तीन फरवरी से शुरू हो जाएंगी। उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होनी हैं। मुख्य शिक्षाधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि गंगोलीहाट के राजकीय इंटर कालेज दशाईथल में सर्वाधिक 396 और सबसे कम 32 छात्र संख्या वाला केंद्र राइंका दिगतोली है।
इस वर्ष जन प्रतिनिधियों के सुझाव पर चार नए परीक्षा केंद्र राइंका दिगतोली, नमजला और केएमएसवी हिमालया हंटर काॅलेज चौकोड़ी और राइंका लुमती बनाए गए हैं। सीईओ जुकरिया ने बताया कि परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए बैठक कर खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद एक माह तक मूल्यांकन का कार्य चलेगा।
विज्ञापन


चंपावत में 5392 बच्चे देंगे हाईस्कूल और इंटर बोर्ड की परीक्षा

इस बार पिछली बार से 1592 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में कम

संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। चंपावत जिले के 76 परीक्षा केंद्रों में इस बार 5392 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं देंगे। इसमें हाईस्कूल के 2995 और इंटर के 2397 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इस बार पिछली बार से 1592 छात्र-छात्राएं कम हैं।

जिले में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 39 और इंटर की परीक्षा के लिए 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 2995 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें संस्थागत 1520 बालक, 1461 बालिकाएं और 14 व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं हैं। वहीं इंटर में 2397 संस्थागत छात्र-छात्राएं हैं। इसमें 1125 बालक और 1221 बालिकाएं हैं। 51 व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं भी हैं।
पिछले साल बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 3664 और इंटर में 3300 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में 6984 छात्र-छात्राएं शामिल थे। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा के लिए चंपावत, पाटी, बाराकोट, लोहाघाट ब्लॉक में 39 और इंटर की परीक्षा के लिए 37 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें