फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिला योजना में 98, राज्य योजना में खर्च हुई 90 फीसदी धनराशि

Wed, 11 Sep 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में अब तक जिला योजना के 98.42 और राज्य योजना के तहत 90.74 फीसदी धनराशि खर्च हुई है। डीएम विनोद गोस्वामी ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले की भौगोलिक स्थिति और जलवायु के अनुकूल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर पैदा करने होंगे। कहा कि जिले के विकास के लिए सभी अधिकारियों को मिलकर गंभीरता से काम करना होगा।
विज्ञापन

बुधवार को नवनियुक्त डीएम विनोद गोस्वामी ने विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित और वाह्य सहायता प्राप्त योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। कहा कि सीमांत जनपद को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए विकास कार्यों में तेजी जरूरी है। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी निरंजन प्रसाद ने बताया कि जिला योजना के तहत अवमुक्त 6644.48 लाख के सापेक्ष 6539.17 लाख, राज्य योजना के तहत अवमुक्त 40936.67 लाख के सापेक्ष 37146.77 लाख रुपये विकास कार्यों में खर्च हो चुके हैं।
केंद्र पोषित योजना के तहत 55816.57 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं और 55191.01 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वाह्य सहायता प्राप्त योजना के तहत अवमुक्त 1207.66 लाख के सापेक्ष 1194.44 लाख रुपये व्यय हुए हैं। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को मिली धनराशि हर हाल में खर्च करने के निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ रमा गोस्वामी सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

हर विभाग में बनेगी रिस्पांस सेल
पिथौरागढ़। डीएम विनोद गोस्वामी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान हर अधिकारी का दायित्व है। कहा अधिकारियों को हर फरियादी की समस्या सुननी होगी और उनका फोन रिसीव करना होगा। कहा, हर फरियादी की समस्या सुनने और इसका जवाब देने के लिए हर कार्यालय में रिस्पांस सेल का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें