फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क में ट्रक खराब हुआ पर्यटकों के वाहन भी फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी मार्ग पर गिनी बैंड के पास एक ट्रक बीच सड़क पर फंस गया। इसके चलते जाम लग गया। जाम में घंटों तक वाहन फंसे रहे। पर्यटकों को भी चार घंटे तक बीच सड़क में फंसे रहने से काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


गिनी बैंड में सड़क बेहद खराब है। इस स्थान पर सड़क बेहद संकरी होने और चढ़ाई होने के कारण आए दिन भार वाले वाहन सड़क में फंस जाते हैं। बुधवार को मुनस्यारी की ओर जा रहा ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गया।

लगभग चार घंटे तक दोनों ओर वाहनों का संचालन ठप रहा। बाद में लोनिवि और स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पत्थर लगाकर छोटे वाहनों के निकलने लायक मार्ग बनाया। ट्रक नहीं सुधरने से बड़े वाहनों का देर शाम तक भी संचालन नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें