गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करने वाली कैडेट सम्मानित
पिथौरागढ़। गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करने वाली त्रिलोक सिंह बसेड़ा राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल की कैडेट अंजलि कापड़ी को विद्यालय में खंड शिक्षाधिकारी एचआर कोहली की मौजूदगी में समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षाधिकारी कोहली, प्रधानाचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अंजलि ने गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग कर विद्यालय, जिले का ही नहीं, राज्य का गौरव बढ़ाया है। कहा कि अंजलि ने यह मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की। उसकी मेहनत को मुकाम तक पहुंचाने में एनसीसी आफीसर बीआर कोहली का अहम योगदान है। खंड शिक्षाधिकारी कोहली और प्रवक्ता राजेश मोहन उप्रेती ने कैडेट को अपनी ओर से नकद पुरस्कार भी दिया।
एनसीसी आफीसर केएस धामी के संचालन में हुए कार्यक्रम में वीपी सिंह, शिवजीत सिंह, एचसी पांडेय, एलएम चौधरी, जीके जोशी, आरसी भट्ट, एससी वर्मा, हेमा धामी, पीतांबरी पांडेय, किरन पंत, ज्योति ओबराय, मनोरमा भंडारी, ऊषा सामंत, हरि राम आदि मौजूद थे।