पिथौरागढ़। आदर्श गंगोत्री गर्ब्याल राबाइंका पिथौरागढ़ की छात्राओं ने समग्र शैक्षिक अभियान के तहत शनिवार को शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण कार्यक्रम के तहत छात्राएं मुख्य डाकघर, बैंक और शहर के मध्य में स्थित लंदन फोर्ट में गईं। छात्राओं ने बैंक और पोस्टआफिस में कार्यप्रणाली को समझा।
किले के इतिहास से भी छात्राएं रूबरू हुईं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नंदा रावत, शिक्षिका हेमा पंत, हेमा महर, निर्मला कुमार थीं। शैक्षिक भ्रमण में 88 छात्राएं शामिल थीं।