पिथौरागढ़। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से प्रायोजित एवं केएमवीएन की ओर से संचालित रीवर राफ्टिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 16 छात्र-छात्राओं को रिवर राफ्टिंग के प्रशिक्षण के साथ-साथ आपदा प्रबंधक और योगा भी सिखाया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण भविष्य में आपदा राहत में मददगार साबित हो सकते हैं। पर्यटकों के बढ़ने से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इस अवसर पर उन्होंने एक पौधा धरती के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया।
निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने कहा कि निगम द्वारा 16 छात्र-छात्राओं को रिवर राफ्टिंग के प्रशिक्षण के साथ-साथ आपदा प्रबंधक और योगा भी सिखाया जाएगा। हिमालय बचाओ अभियान के साथ जोड़कर नदी में सफाई अभियान भी चलेगा। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के बलवंत कपकोटी, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, दीपक बिष्ट, वेदप्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।