फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीसैनी से मंगलवार को भी बंद रही विमान सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित उड़ान में कभी तकनीकी खराबी तो कभी मौसम बाधक बन रहा है। मंगलवार को भी हवाई पट्टी से विमान सेवा संचालित नहीं हुई।
विज्ञापन


रविवार को तकनीकी कारणों से हेरिटेज एविएशन ने विमान सेवा बंद रखी थी। सोमवार को देहरादून से नैनीसैनी के दो चक्कर लगाने के बाद विमान पंतनगर के लिए उड़ा था। पंतनगर से इस विमान को नैनीसैनी आकर यात्रियों को लेकर देहरादून जाना था, लेकिन दृश्यता कम होने से विमान नहीं आया।

इससे देहरादून जाने से वंचित रह गए यात्रियों को मंगलवार को फ्लाइट मिलने की उम्मीद थी। मंगलवार को भी तकनीकी और खराब मौसम के कारण उड़ान स्थगित कर दी गई। इससे सीमांत के लोगों में निराशा का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें