पिथौरागढ़। लखनऊ में चल रहे उत्तरायणी कौथिग में लोक गायक स्वर्गीय पप्पू कार्की को समर्पित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही झोड़ा, भगनौल की धूम रही।आयोजक पर्वतीय महापरिषद के महासचिव गणेश चंद्र जोशी और अन्य पदाधिकारियों की ओर से पप्पू कार्की की माता कमला देवी को एक लाख रुपये का चेक और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
उत्तराखंड की लोक कला और संस्कृति के उत्थान में जुटे जगजीवन सिंह कन्याल ने लखनऊ से फोन पर बताया कि कार्यक्रम में लोक गायक प्रहलाद मेहरा, गोविंद दिगारी, कैलाश कुमार, चंद्र प्रकाश, रोहित चौहान, रमेश जगरिया, हास्य कलाकार मंगल सिंह चौहान, जीवन सिंह दानू, सब टीवी फेम मस्त कलंदर शो के फाइन लिस्ट विक्रम रोबो के साथ ही उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से लोक कलाकार पहुंचे हुए थे। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत से पहले लोक कलाकारों ने गायक पप्पू कार्की को श्रद्धांजलि दी।
कन्याल ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा परिषद के महासचिव गणेश चंद्र जोशी जी ने पिछले तीन पहले बना ली थी। लखनऊ पर्वतीय समाज ने सभी का आभार जताया।