फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने खेला गांव में बांटी टैंट सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। सिविक एक्शन प्लान के अंतर्गत एसएसबी 11 वीं वाहिनी की ओर से धारचूला तहसील के खेला गांव में सार्वजनिक कार्यों के लिए टेंट सामग्री बांटी। इस दौरान वाहिनी के अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और सीमा पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत सूचना देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी नीरज जोशी ने प्रधान निर्मला देवी को बर्तन, दरियां, चटाई, कुर्सियां आदि का वितरण किया। उन्होंने कहा कि गांव के सामाजिक कार्यों में उक्त टेंट सामग्री उनके महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने ग्रामीणों से सीमा क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बल का सहयोग करने का आह्वान किया। कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ही सीमा क्षेत्र में अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है। इस मौके पर बीडी सिंह, धरम राम समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें