फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के खिलाफ 19 को बनेगी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला विकास प्राधिकरण को हटाने की मांग को लेकर 19 जनवरी को होने वाली बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक एडवोकेट मोहन चंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक महात्मा गांधी मार्ग में स्थित होटल अतिथि में दोपहर दो बजे से की जाएगी। उन्होंने विकास प्राधिकरण को विकास में बाधक बताते हुए कहा कि बगैर सुविधा वाले ग्रामीण इलाकों के ग्रामीणों के ऊपर विकास प्राधिकरण थोप दिया गया है। गरीब लोग भी इसके दायरे में आ रहे हैं। ग्रामीणों पर टैक्स की मार पड़ रही है। कहा कि सरकार को प्राधिकरण लागू करने से पहले क्षेत्र के समुचित विकास पर ध्यान देना चाहिए था। विकास विहीन इलाकों में प्राधिकरण के नाम पर टैक्स की मार सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें