फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूनाकोट के नीरज ने जीती 100 मीटर दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खेल महाकुंभ के तहत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालकों की अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक रल अधिकारी प्रशांत कुमार ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में मूनाकोट के नीरज टम्टा पहले, कनालीछीना के पंकज सिंह दूसरे, विण के सौरभ भट्ट तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में मूूनाकोट के रोहित, विण के पारस सिंह, बेड़ीनाग के चंदन धारियाल, पांच हजार मीटर दौड़ में गंगोलीहाट के देवेंद्र भंडारी, विण के पवन सिंह, बेड़ीनाग के संदीप कुमार पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।

ऊंची कूद में विण के पारस बसेड़ा, कनालीछीना के रजत, डीडीहाट के हिमांशु चौहान, लंबी कूद में विण के सूरज चंद, मुनस्यारी के चंद्रभानु, डीडीहाट के सूरज सिंह, गोला फेंक में बेड़ीनाग के गोपाल सिंह, मुनस्यारी के कृष्णा सिंह, विण के शेखर कुमार, भाला फेंक में मुनस्यारी के जगदीश कुमार, बेड़ीनाग के नरेंद्र सिंह, कनालीछीना के कमलेश कुमार, चार सौ मीटर दौड़ में डीडीहाट के अनिल कुमार, कनालीछीना के पंकज सिंह, गंगोलीहाट के ललित सिंह पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


वॉलीबाल में धारचूला विजेता, विण उपविजेता रहा। प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में सतीश पंत, राजेंद्र दिगारी, सुनील चंद, डीएन द्विवेदी, जीवन, विक्रम दिगारी, सदानंद भट्ट, योगेश जोशी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें