डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज राज्य आंदोलनकारियों की तर्ज पर पेंशन देने की मांग उठाई है।
संगठन के तहसील संयोजक महेश चंद्र पंत ने कहा है कि वर्तमान समय में उत्तराधिकारियों को दी जाने वाली पेंशन काफी कम है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए।
उन्होंने उत्तराधिकारियों को चिकित्सा सुविधा देने, कभी इधर-उधर जाने पर सरकारी विश्राम गृहों में निशुल्क रात्रि आवास की व्यवस्था करने की भी मांग की है। ज्ञापन में संगठन के संजू पंत, नगेंद्र सिंह जंगपांगी, तुला लाल साह, सुनील डसीला आदि के हस्ताक्षर हैं।