फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबाटी सड़क की जमीन होगी हस्तांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा ने चौबाटी के लिए श्रमदान से बनाई गई सड़क की भूमि लोनिवि को हस्तांतरित कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


चमूंबैंड-चौबाटी संघर्ष समिति कांडा के अध्यक्ष कैप्टन हरीश चंद्र चौंसाली के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री से मिले शिष्टमंडल ने श्रमदान से 600 मीटर सड़क बनने की जानकारी दी। कहा कि सड़क का करीब 1400 मीटर कटना है। जिस भूमि पर सड़क काटी गई है, वह वन भूमि है। संघर्ष समिति ने वन भूमि को लोनिवि को हस्तांतरित कराने के साथ ही शेष 1400 मीटर हिस्से पर सड़क का निर्माण कराने की मांग की।

मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि 600 मीटर हिस्से को लोनिवि को हस्तांतरित कराने के साथ ही शेष हिस्से पर सड़क स्वीकृत कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि 600 मीटर सड़क काटने में संघर्ष समिति की रकम खर्च हुई है, उसकी भरपाई कराई जाएगी। शिष्टमंडल में संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष कैलाश चौंसाली, महासचिव लक्ष्मी दत्त चौंसाली, सुरेश चौंसाली शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें