फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातन छात्र संगठन ने किया प्रवक्ता तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। राइंका डीडीहाट में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता की तैनाती नहीं होने पर पुरातन छात्र संगठन ने अपने संसाधनों से एक प्रवक्ता की तैनाती की है। यह प्रवक्ता शाम के समय 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को एक घंटा पढ़ाएंगे।
विज्ञापन


राइंका डीडीहाट में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। कई बार मांग करने के बावजूद शिक्षा विभाग ने प्रवक्ता की तैनाती नहीं की। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। बच्चों के साथ ही अभिभावक भी चिंतित थे। पिछले दिनों पुरातन छात्र संगठन के सम्मेलन में इस समस्या के उठने पर संगठन ने अपने संसाधनों से प्रवक्ता की व्यवस्था करने का निर्णय लिया था।

संगठन अध्यक्ष कुंडल सिंह कन्याल ने बताया कि भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता की व्यवस्था कर दी गई है। प्रवक्ता पुष्कर सिंह बोरा 11वीं एवं 12वीं के बच्चों को शाम को पढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों को पूर्व में स्वेटर भी बांटे गए थे। कमेटी भविष्य में भी स्कूल में जाकर कमियों को देखेगी, जो भी कमी होगी उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। प्रधानाचार्य काशी राम गौतम ने इस पहल का स्वागत करते हुए सभी छात्र-छात्राओं से कक्षा में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है। इस पहल का अभिभावकों ने भी स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें