फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कैशलेस, थल में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/थल। दीपावली के दिन से ही नगर में कई एटीएम कैशलेस चल रहे हैं। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे भड़के थल के लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों से घर आए लोग भैयादूज के बाद अब लौटने लगे हैं। सुबह से कई लोग जिला मुख्यालय में एटीएम के चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। नगर के अधिकतर एटीएम में रुपये नहीं थे। सेंट्रल बैंक, एसबीआई मुख्य शाखा और जीआईसी रोड, बैंक आफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, एक्सिस आदि बैंकों के एटीएम शोपीस बने रहे। शनिवार और रविवार दोनों ही दिन लोगों को एटीएम से निराशा हुई।

उधर, थल में एसबीआई का एटीएम स्टेशन रोड के पास लगाया है। दीपावली के दिन से ही यह बंद चल रहा है। इससे भड़के लोगों ने बैंक अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान भुप्पी मेहरा, बहादुर सिंह बोरा, अनिल कन्याल, मनोज कार्की, भरत चंद, अमित सत्याल, किशन खड़ायत, सलमान अहमद, विक्की कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें