फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षाविद् की पुण्यतिथि पर लगाया शिविर, छात्रवृति बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शिक्षाविद् स्वर्गीय हीरा बल्लभ पांडे की सातवीं पुण्यतिथि पर गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी दी गई।
विज्ञापन


न्यूरो सर्जन डॉ. शिवा मलिक, फिजीशियन डॉ. जयमाला ने विद्यार्थियों के साथ ही अन्य मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। करीब 500 मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श देने के साथ ही दवाएं भी बांटी गईं। शिविर के आयोजन के लिए आयोजनों ने अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. महेश शर्मा का आभार जताया। इस दौरान शिक्षाविद् पांडे के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

आयोजक जुगल किशोर पांडे के संचालन में हुए कार्यक्रम में सीओ शेखर सुयाल, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, गुरुकुल स्कूल के प्रबंधक रमेश चंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, बसंत पुनेठा, दिनेश गुरुरानी, दिलीप वल्दिया आदि थे। बी वायरस ग्रुप और गुरुकुल के विद्यार्थियों ने गीत प्रस्तुत किए। शिविर विवेकानंद अस्पताल हल्द्वानी के सहयोग से लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें