फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने भैंसिया तालाब तक ट्रैकिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मोनाल संस्था की ओर से चलाए जा रहे टूरिज्म एडवेंचर कैंप छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रतिभागियों को बर्ड वॉचिंग, फ्लोरा, ट्रैकिंग हाईकिंग और फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईं। कैंप में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ के 16 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को युवाओं ने खलियाटॉप होते हुए भैंसिया तालाब तक ट्रैकिंग कर फैली गंदगी, कूड़ा, प्लास्टिक को एकत्र किया और मुनस्यारी लाकर नष्ट किया। मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार ने बताया कि अन्य वर्षों की तरह इस बार भी खलियाटॉप की सफाई की गई, जिससे कि यहां आने वाले पर्यटकों को दिक्कत न हो। संस्था की ओर से यह कैंप खुद के संसाधनों से चलाया जा रहा है। बृजेश धर्मशक्तू, पुष्कर आर्या, आशीष उप्रेती युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें