फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने को बाइकर मुनस्यारी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारत सरकार के निर्देश पर पर्यटन विभाग की ओर से 16 से 27 सितंबर तक ‘देखो अपना देश’ थीम पर आधारित पर्यटन पर्व का आयोजन किया जा रहा है। सीमांत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जनपद स्तर पर बाइक रैली को रवाना किया गया।
विज्ञापन


रैली का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली जौलजीबी, मुनस्यारी, थल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, घाट होते हुए वापस पिथौरागढ़ पहुंचेगी। बाइकर जगह-जगह पर घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। बाइक रैली का नेतृत्व साहसिक खेल प्रेमी अशोक भंडारी कर रहे हैं।

रैली में संजय पुनेड़ा, त्रिलोक पंत, शंकर सिंह, राजेंद्र पुनेड़ा, किशोर बोहरा, अशोक भट्ट, मनीष मखौलिया, संजय राज, भूपेंद्र पंत, भूपेंद्र महर शामिल है। इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी, बलवंत कपकोटी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह, मोहन चंद, राजेंद्र धामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें