फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग का फल, सब्जियों की दुकानों में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खाद्य विभाग की टीम ने फल और सब्जियों की दुकानों में औचक छापा मारकर एक क्विंटल सड़ेगले फलों को नष्ट किया। इस दौरान चार दुकानों से फल और सब्जियों के नमूने लेकर जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेजे। साथ ही दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि अप्राकृतिक तरीके से फलों को नहीं पकाएं।
विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को झूलाघाट रोड स्थित स्टेशन, बस स्टेशन, जाखनी, विण, कासनी और वड्डा में छापामार अभियान चलाया। टीम ने एक क्विंटल सड़े-गले फल और दूषित सब्जियों को मौके से हटाकर नष्ट किया। साथ ही दुकानदारों को कैल्शियम कार्बाइड से आम, केला, पपीता आदि फलों को नहीं पकाने के निर्देश दिए।

उन्होंने आक्सीटोशन इंजेक्शन लगे कद्दू, लोकी आदि को भी नहीं बेचने के निर्देश दिए। टीम ने चार दुकानों से आम, लीची, तरबूज, लौकी के नमूने लेकर जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, भगवत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पालिका ने 5400 रुपये का जुर्माना वसूला
पिथौरागढ़। नगरपालिका प्रशासन ने गंदगी और पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाते हुए दुकानदारों से 5400 रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही व्यापारियों को दुकानों के आगे सफाई रखने और पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। पालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने बताया कि दुकानों के आगे गंदगी पाए जाने पर छह सौ, पांच किलो पॉलिथीन और डेढ़ किलो थर्माकोल मिलने पर 4500 रुपये, अतिक्रमण पर तीन सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, शहरी मिशन प्रबंधक महेंद्र सिंह बिष्ट, टैक्स निरीक्षक प्रियंका आर्या, अनिल चंद, मुकेश पांडेय, विकास कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें