फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में नकदी आने से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लंबे समय से खाली चल रहे मुख्यालय के अधिकतर एटीएम में नकदी आने से उपभोक्ताओं को राहत मिली। अलबत्ता एटीएम के आगे दिनभर लगी कतारों में उपभोक्ताओं की परेशानी भी आई। उन्हें नकदी पाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


लंबे समय बाद शनिवार को मुख्यालय के अधिकतर बंद पड़े एटीएम में नकदी मिली। हालांकि एसबीआई समेत सरकारी बैंकों को छोड़कर निजी बैंकों के एटीएम में ही नकदी थी। लंबे समय बाद एटीएम में नकदी आने पर दिनभर उपभोक्ताओं की कतार लगी रही। घंटों इंतजार के बाद नकदी मिली तो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।

एसबीआई मुख्य चेस्ट के सहायक महाप्रबंधक मुन्ना गिरी ने बताया कि आरबीआई से करेंसी मिलने के बाद सभी बैंकों को एटीएम के लिए नकदी जारी कर दी गई है। उन्होंने एक-दो दिनों के भीतर सभी एटीएम से नकदी मिलने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें