फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदला, बारिश के साथ अधंड़ से दिक्कत बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में दूसरे दिन भी तेज हवाओं के साथ अंधड़ चला और बारिश हुर्ह। अंधड़ की चपेट में आकर कई स्थानों पर टिन की छतें उड़ गई। मौसम के करवट लेने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री घट गया है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ अंधड़ शुरू हो गया। देर शाम तक तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर अंधड़ चलता रहा। इस बीच बादल भी गरजते-चमकते रहे और बारिश होती रही। शाम पांच बजे बाद मौसम के करवट बदलने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। पिछले 24 घंटों के दौरान बेड़ीनाग और गंगोलीहाट में अच्छी बारिश हुई। पिथौरागढ़, धारचूला, डीडीहाट समेत कई क्षेत्रों में आंशिक बारिश हुई। बारिश के बाद सुलगते जंगलों को भी बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें