फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को पूरे साल की फीस वापस करेगा बियरशीबा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ का न्यू बियरशीबा स्कूल मेधावी विद्यार्थियों की पूरे साल की फीस वापस करेगा। विद्यालय हर साल 12वीं में 90 या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सालभर की फीस लौटाता है। इस बार 12वीं में विद्यालय के 18 मेधावी विद्यार्थियों ने 89.4 से 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इन सभी को विद्यालय करीब 4.5 लाख रुपये की रकम वापस करेगा।
विज्ञापन


सीबीएसई 12वीं परीक्षा में इस साल न्यू बियरशीबा सीनियर सेकेंड्री स्कूल पुलिस लाइन शाखा के लोकेश भट्ट ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया था। विद्यालय के गौरव बिष्ट ने 95.4, विरेंद्र रौतेला ने 95, गौरव बुंगला और ओम खर्कवाल ने 94.2, रितिका पंत और रवींद्र कुमार ने 93.8, दिशा चौधरी ने 93.6, सौरभ अवस्थी और राजेंद्र सिंह ने 93.2, दीपक सिंह ने 93, आकांक्षा चंद ने 92, पवन मेहरा ने 91.8, बलवंत बोरा, जीवन सिंह ने 91, अवश बोरा ने 90.8, रजनी भंडारी ने 90.2, अंजलि धामी ने 89.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

विद्यालय के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी ने बताया कि इन सभी मेधावी विद्यार्थियों को एक जून को विद्यालय में समारोह पूर्वक सम्मानित किया जाएगा। साथ ही वर्षभर की फीस लौटाई जाएगी। कहा कि विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले 12वीं के विद्यार्थियों को हर साल इसी तरह सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें