गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
मड़कनाली से पाभै मोटर के निर्माण की मांग को तीन गांवों के लोगों ने एक साल पूर्व हुए विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया। कई बार आवाज उठाई, मगर इस सड़क का काम आज तक शुरू नहीं हो सका है। अब इन गांवों के लोग 7.2 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण को सड़क पर उतरेंगे। ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम विवेक प्रकाश को ज्ञापन भेज पहली जून तक सड़क का कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मड़कनाली से पाभै तक की सड़क से जाखनी, भामा और पाभै ग्राम पंचायत के नौ हजार से अधिक लोगों को यातायात की समस्या से निजात मिल पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क को लेकर वे वर्ष 2000 से लगातार आवाज उठाते रहे हैं। सड़क न बनने से नाराज लोगों ने फरवरी 2017 में हुए विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया गया। विभाग ने कई बार सर्वे कराया और दो साल पूर्व टेंडर भी करा दिया, लेकिन आज तक स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
सड़क न होने से न केवल विकास कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि मरीजों को भी अस्पताल तक लाने के लिए डोली का सहारा लेना पड़ता है। ने एक जून तक काम शुरू नहीं होने पर दो जून से क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान विमला भंडारी, पूर्व ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह, चंचल सिंह, कंचन उप्रेती, राजेंद्र सिंह, भूपेश उप्रेती, बिशन सिंह, लक्ष्मण सिंह, जीवन सिंह, कमल सिंह, मोहनी देवी, भावना देवी, हरीश सिंह, महेश चंद्र, दान सिंह, भूपाल आदि शामिल थे।