फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्खा पेयजल योजना को स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीडीहाट में बहु प्रतीक्षित गर्खा पेयजल योजना को सरकार ने स्वीकृति दी है। इसके साथ ही योजना के लिए पेयजल निगम को 14 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। इससे क्षेत्रवासियों को आने वाले दिनों में नगर की पेयजल समस्या से निजात की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


वर्ष 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री निशंक ने इस योजना की घोषणा की थी। इसके बाद योजना को वित्तीय स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा था। अब त्रिवेंद्र सरकार ने नाबार्ड के सहयोग से 14 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। भाजपा के जिला महामंत्री महिमन कन्याल ने योजना की स्वीकृति के लिए क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल का आभार जताया है। योजना की स्वीकृति से क्षेत्र की लगभग तीस हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। कहा कि क्षेत्रवासी योजना की स्वीकृति के बाद जल्द ही विधायक चुफाल का अभिनंदन करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें