फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 करोड़ के मरहम से मिली फौरी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में नकदी संकट के बीच 72 करोड़ के मरहम से बैंकों को फौरी राहत मिली है। रिजर्व बैंक से धनराशि मिलने के बाद बैंकों और एटीएम को आवंटन शुरू हो गया है। एसबीआई ने लिमिट हटाने के साथ ही अपने सभी एटीएम में नकदी डाल दी है। अन्य बैंकों और एटीएम में 24 घंटों के भीतर नकदी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। इससे शनिवार तक खाताधारकों को राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम मुख्यालय स्थित जिले की मुख्य चेस्ट में 70 करोड़ की खेप पहुंची थी। इससे पहले नकदी की कमी को देखते हुए एसबीआई ने टनकपुर से दो करोड़ रुपये मंगाए थे। शुक्रवार को एसबीआई ने मुख्यालय स्थित अपने सभी सातों एटीएम में नकदी डाली। साथ ही खातों से अधिकतम नकदी निकालने की लिमिट भी हटा दी गई। मांग के अनुसार अन्य सरकारी और निजी बैंकों को नकदी दी गई।

अकेले सहकारी बैंक को एक करोड़ की नकदी मिली। एटीएम में आपूर्ति के लिए अधिकृत फर्म को पौने दो करोड़ की धनराशि दी गई। रोकड़ अधिकारी भरत सिंह दिगारी ने बताया कि बैंकों के साथ ही एटीएम के लिए नकदी जारी कर दी गई है। इससे अगले 24 घंटों के भीतर बैंकों और एटीएम में नकदी संकट सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन


एसबीआई को छोड़ अन्य एटीएम खाली
एसबीआई और कुछ निजी बैंकों को छोड़कर 12 एटीएम शुक्रवार को भी खाली रहे। इससे बैंकों में नकदी निकालने के लिए लोगों की कतार लगी रही। दूसरी ओर एसबीआई के अलावा कुछ अन्य निजी बैंकों के एटीएम पर दिनभर कतार लगी रही। देर शाम तक ये एटीएम भी खाली हो चुुके थे।

कतार में खड़े बुजुर्ग की तबियत बिगड़ी
शुक्रवार दोपहर एसबीआई मुख्य शाखा की कतार में खड़े घंटाकरण निवासी 62 वर्षीय कमल सिंह की तबियत बिगड़ गई। वह बेसुध होकर नीचे गिर पड़े। इससे कतार में हड़कंप मच गया। बाद में परिजन बुजुर्ग को बैंक से ले गए और अस्पताल में चेकअप कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें