फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफ्टिंग के प्रतिबंध पर विरोध शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महाकाली नदी पर राफ्टिंग पर प्रतिबंध के बाद विरोध शुरू हो गया है। साहसिक पर्यटन से जुड़ी संस्थाओं ने रोक पर सवाल उठाए हैं। साथ ही सरकार से जल्द राफ्टिंग बहाल करने की मांग की है। उन्होंने ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


केंद्र के फरमान के बाद एसएसबी ने महाकाली नदी में राफ्टिंग पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार और विभागों की अनुमति लेकर राफ्टिंग को पहुंचे देशी-विदेशी पर्यटकों को रोका जा रहा है। केएमवीएन के साथ ही एनजीओ की प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियां भी बंद हो गई हैं। रोक के बाद बाहरी पर्यटन कंपनियों ने यहां का रुख बंद कर दिया है। इससे साहसिक पर्यटन से जुड़े लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है।

वहीं, कुमाऊं ऐडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने इस रोक पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र के पर्यटन को खासा नुकसान उठाना पड़ेगा। राफ्टिंग की अनुमति की प्रक्रिया कठिन होने से पर्यटक कम आएंगे। साहसिक पर्यटन से जुड़ी संस्थाओं ने रोक के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें