फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना का 39.48 करोड़ का वार्षिक परिव्यय निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला योजना की बैठक में वर्ष 2018-19 के लिए जिला योजना का परिव्यय 39.48 करोड़ निर्धारित किया गया। सभी विभागों को 31 मार्च तक विभागीय योजनाओं का प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिपं अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने समय पर विभागीय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने कहा कि विभाग कार्ययोजना तैयार करते समय वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों के लिए 60 प्रतिशत परिव्यय निर्धारित करें, तभी निर्माणाधीन विकास कार्य पूरे होंगे।

बैठक में जिला योजना का परिव्यय बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। सीडीओ ने कहा तत्काल आवश्यकता वाली योजनाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल, जिला योजना समिति के सदस्य किशन भंडारी, भुवन जोशी आदि मौजूद थे। संचालन जिला अर्थ संख्याधिकारी गणेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें