फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना का शुभारंभ हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना की शुरुआत हो गई है। पहले दिन 45 लाभार्थियों को विद्युत कनेक्शन के प्रमाण पत्र बांटे गए। अब नियमित रूप से चिन्हित वंचित परिवारों को कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी वंदना सिंह और अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने दीप जलाकर योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रभारी डीएम ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को नियमित तौर पर चिन्हित लाभार्थियों को कनेक्शन देने के निर्देश दिए। साथ ही तय समयावधि तक सभी को बिजली देने का लक्ष्य पूरा करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के माध्यम से योजना का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए।

बता दें कि योजना के तहत बीपीएल परिवारों को मुफ्त में विद्युत कनेक्शन मिलेंगे, जबकि एपीएल को पांच सौ रुपये में 50-50 रुपये की आसान 10 मासिक किस्तों पर कनेक्शन मिलेंगे। योजना में पिथौरागढ़ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से 26858 घर चिन्हित किए गए हैं। सभी को इस वर्ष 31 दिसंबर तक योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। शुभारंभ के दौरान एडीएम मोहम्मद नासिर, ईई नितिन गर्खाल, ईई धारचूला अमित कटारिया, एसडीओ वीके बिष्ट, एचके सौन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें