फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। होली की छुट्टी के बाद रविवार से नगर से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। इसे देखते हुए रोडवेज लंबी दूरी की अपनी सेवाओं के फेरे बढ़ाएगा। दिल्ली और देहरादून रूट पर दो-दो अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


रविवार से त्योहार के बाद लौटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पिथौरागढ़ से बड़ी संख्या में लोग बाहरी क्षेत्रों में नौकरी करते हैं, जबकि बाहर पढ़ने वालों की भी बड़ी संख्या है। त्योहार के बाद सैकड़ों लोगों को दिल्ली, देहरादून आदि शहरों की ओर लौटना है। हर साल होली के बाद रोडवेज स्टेशन पर भीड़ बढ़ जाती है। दिल्ली, देहरादून जाने वाली बसों की ज्यादा डिमांड रहती है, जबकि बसों की कमी से यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ता है।

इसे देखते हुए निगम ने रविवार से सेवाएं बढ़ाने का फैसला किया है। स्टेशन प्रभारी ने वर्कशॉप से लंबे रूट के लिए बेड़े की अतिरिक्त बसें तैयार रखने को कहा है। एआरएम आरएल आर्या ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक यात्रियों की डिमांड को देखते हुुुुुुुुुुुुुए दिल्ली, देहरादून रूट पर दो-दो अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के फेरे और बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें