फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 19 को वसंतोत्सव का उद्घाटन करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 19 फरवरी को सुबह 11 बजे वसंतोत्सव का उद्घाटन करेंगे। उसी दिन सुबह 11 हजार स्कूली बच्चे स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में वंदेमातरम का गायन करेंगे। इससे पहले 15 फरवरी को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ और नशाबंदी का संदेश लेकर एक दल जिले के विभिन्न स्थानों को रवाना होगा। यह दल 18 फरवरी को जिला मुख्यालय लौटेगा। 14 फरवरी को समरसता का संदेश लेकर साइकिल अभियान दल पूरे जिले के भ्रमण पर निकलेगा। यह दल 19 फरवरी की सुबह जिला मुख्यालय वापस आएगा।
विज्ञापन


वसंतोत्सव समिति की बैठक शुक्रवार को संयोजक राकेश देवलाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कहा गया कि वसंतोत्सव के दौरान मुफ्त चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। 19 फरवरी की सुबह उद्घाटन, विभिन्न देव डोलियों का आगमन, रामकथा के कार्यक्रम होंगे।

कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान, देवसिंह मैदान, स्पोर्ट्स स्टेडियम रहेगा। वसंतोत्सव के लिए यहां जोरदार तैयारी चल रही है। बैठक में हेमराज बिष्ट, जनार्दन उप्रेती, गोविंद सिंह बिष्ट, दान सिंह वल्दिया, ललित शौर्य, ईश्वरी दत्त जोशी, ललित पंत आदि उपस्थित थे। वसंतोत्सव 24 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें