गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। जीआईसी खेल मैदान में चल रही नंदन मेहता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में सिमाली की टीम पहुंच गई है। क्वाटर फाइनल में सिमाली ने जीआईसी गणाई को 8 विकेट से हराया।
जीआईसी गणाई की पूरी टीम 11.2 ओवरों में 45 रन बनाकर आउट हो गई। सिमाली की टीम ने मामूली लक्ष्य को 6 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 25000, उप विजेता को 5000 रुपये की धनराशि दी जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष जसवीर सिंह डोबाल, सदस्य शंकर बोरा, विक्की बोरा, जगदीश मेहता, सचिन चन्याल, सागर डोबाल, दीन दयाल उपाध्याय, मनोज मेहरा आदि प्रतियोगिता संचालन में सहयोग दे रहे हैं।