फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक के बहिष्कार का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने 10 जनवरी को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक के लिए सभी सदस्यों और अधिकारियों को पत्र जारी किया है। यह पत्र जारी होते ही ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्य भड़क गए हैं। उनका कहना है कि ब्लॉक प्रमुख को अब बैठक बुलाने का कोई अधिकार नहीं है।

ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर का कहना है कि प्रशासन की ओर से तय रोस्टर के अनुसार धारचूला क्षेत्र समिति की बैठक 10 जनवरी को होगी। इसी को देखते हुए उन्होंने पत्र जारी किया है। ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला अभी हाइकोर्ट में लंबित है। विरोध करने वाले सदस्यों का कहना है कि इस समय नियमानुसार क्षेत्र समिति निलंबित अवस्था में है। अदालत का फैसला आने तक ब्लॉक प्रमुख को बैठक बुलाने का अधिकार नहीं है। साथ ही ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला चुके सदस्य अब उनके आदेश का पालन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने वालों में रुकम सिंह बिष्ट, विजय गर्ब्याल, सोहन सिंह, नीतू भट्ट, बिरखू सिंह, किशन सिंह, रत्ना देवी, मुन्नी देवी, विक्रम सिंह, राजेंद्र प्रसाद, पुष्कर राम, दशरथी देवी, लीला देवी, पुष्पा देवी, सरिता देवी, किशन सिंह, लक्ष्मी देवी, मनोज नगन्याल, दौलत सिंह, गोविंद सिंह शामिल हैं। इन सदस्यों ने ही ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव पेश किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें